US में संविधान व लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए ट्रंप की जीत है ज़रूरी: एलन मस्क
पेन्सिलवेनिया (अमेरिका) में अरबपति एलन मस्क ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप के साथ मंच साझा किया और उनके लिए समर्थन की मांग की है। मस्क ने कहा, "अमेरिका में संविधान व लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए डॉनल्ड ट्रंप का जीतना ज़रूरी है।" मस्क ने कहा, "हमारे पास ऐसे राष्ट्रपति (जो बाइडन) हैं जो सीढ़ियां नहीं चढ़ सकते।"