US में स्वतंत्रता दिवस पर आतिशबाज़ी के दौरान आग की चपेट में आया न्यूयॉर्क का ब्रुकलिन ब्रिज

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर आतिशबाज़ी समारोह के दौरान न्यूयॉर्क सिटी के ब्रुकलिन ब्रिज पर आग लग गई। वायरल वीडियो में पुल के कई हिस्सों से लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दिया। बकौल रिपोर्ट्स, पुल के कम-से-कम 3 हिस्सों में आग लगी और लोगों को पुल पर जाने से पहले ही रोक दिया गया इसलिए कोई घायल नहीं हुआ।

Load More