US राजदूत के बयान से शेयर बाज़ार की बदली चाल, दिन के निचले स्तर से 1000+ अंक चढ़ा सेंसेक्स

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर द्वारा राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत दौरे का संकेत दिए जाने के बाद सोमवार को शेयर बाज़ार में चल रही गिरावट तेज़ी में बदल गई। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 82,861 से 1017 अंक चढ़कर 83,878 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 317 अंक की रिकवरी और 106 अंकों की तेज़ी के साथ 25,790 पर बंद हुआ।