US से ऊर्जा आयात बढ़ाने की योजना बना रहा है भारत, PM मोदी कर सकते हैं ट्रंप से बातचीत
पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों और राज्य संचालित तेल और गैस कंपनियों के अधिकारियों ने अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर अमेरिका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा भारत-अमेरिका के बीच नॉन मिलिट्री एटोमिक एनर्जी एलायंस पर भी बातचीत हो सकती है।