US से भारतीयों के निर्वासन पर संसद में हुआ ज़ोरदार हंगामा, दोनों सदन हुए स्थगित

अमेरिका से कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों के भारत में निर्वासन के मुद्दे को गुरुवार को संसद में उठाया गया। इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान दोनों सदनों में विपक्ष ने ज़ोरदार हंगामा किया जिसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।