वेनेज़ुएला ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सेना के दक्षिणी कमान प्रमुख, नौसेना एडमिरल एल्विन होल्सी ने इस्तीफा दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पिछले तीन महीनों में यह आठवें उच्चाधिकारी का इस्तीफा है। इसकी वजह राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ का बयान माना जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था, "जो युद्ध के लिए तैयार नहीं हैं वे हट जाएं।"