टाइम्स नाउ के मुताबिक, यूपीए के कार्यकाल में और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान अमेरिका की स्वतंत्र एजेंसी यूएसएआईडी द्वारा भारत के एनजीओ को मिलने वाली फंडिंग कई गुना बढ़ गई थी। बकौल रिपोर्ट, 2004-13 (यूपीए के कार्यकाल) में यूएसएआईडी से भारत सरकार को $204.28 मिलियन और भारत के कई एनजीओ को $2,114.96 मिलियन मिले।