VI का Q2 में घाटा कम होकर रहा ₹5,524 करोड़, पिछले साल समान अवधि में था ₹7,175.9 करोड़
कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध घाटा घटाकर ₹5,524 करोड़ कर लिया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹7,175.9 करोड़ का घाटा हुआ था।
वहीं, कंपनी का राजस्व 2.4% बढ़कर ₹11,195 करोड़ हो गया। गौरतलब है, सितंबर-2025 तक कंपनी पर कुल कर्ज ₹2.02 लाख करोड़ दर्ज है।