वोडाफोन-आइडिया (वीआई) ने सरकार से एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) और स्पेक्ट्रम के बकाए को चुकाने में राहत देने का अनुरोध किया है। कंपनी ने सरकार से आग्रह किया है कि उसके बकाए के एक बड़े हिस्से को इक्विटी में बदल दिया जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर ऐसा होता है तो वीआई में सरकार की हिस्सेदारी बढ़कर 49% हो सकती है।