Vi में हिस्सेदारी नहीं बढ़ाएगी सरकार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की पुष्टि
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025' में गुरुवार को संबोधित करते हुए बताया कि वोडाफोन आइडिया (वीआई) में और हिस्सेदारी बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कंपनी की बकाया राशि को इक्विटी में बदलने का पिछला कदम वित्तीय राहत का उपाय था जिसका उद्देश्य कंपनी को स्थिर करना था।