inshorts

टाटा की वोल्टास ने एटमबर्ग से मिलाया हाथ, दोनों मिलकर बनाएंगे AC कंप्रेशर

टाटा समूह की वोल्टास ने एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज़ की सहायक कंपनी एटमबर्ग इनोवेशन के साथ जॉइंट वेंचर किया है। दोनों कंपनियां भारत में रूम AC कंप्रेसर विकसित करेंगी। संयुक्त उपक्रम में दोनों की 50% हिस्सेदारी होगी और समझौते के तहत वोल्टास और एटमबर्ग इनोवेशन प्रत्येक अधिकतम ₹100 करोड़ निवेश कर सकती हैं। यह रकम कारोबार की ज़रूरत के आधार लगाई जाएगी।