VPN का इस्तेमाल करना गैर-इस्लामी और शरीयत के खिलाफ: पाक इस्लामिक काउंसिल
पाकिस्तान की काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी (सीआईआई) ने कहा है कि वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल गैर-इस्लामी और शरीयत के खिलाफ है। सीआईआई के चेयरमैन डॉ रागिब हुसैन नईमी ने कहा, "अगर वीपीएन का इस्तेमाल किसी गैर-कानूनी या प्रतिबंधित सामग्री तक पहुंचने के लिए किया जाता है तो यह इस्लामी कानून के अनुसार अनुचित है।"