मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वनडे विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विजेता टीम का हिस्सा रहीं क्रांति गौड़ को ₹1 करोड़ देने का एलान किया है। गौरतलब है कि 22 वर्षीय भारतीय पेसर गौड़ का जन्म मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुआ था।