वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने क्लर्क ग्रेड-III, स्टोर इश्यू क्लर्क और जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर के 514 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए कंपनी के 10वीं पास स्थायी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।