WCL में द. अफ्रीका व वेस्टइंडीज़ के बीच टाई हुआ मैच, सुपर ओवर नहीं बॉल आउट से निकला नतीजा
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) 2025 का दूसरा मैच वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराकर साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने जीत लिया है। टाई होने के बाद मैच का नतीजा बॉल आउट के ज़रिए दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में आया। बारिश के चलते मैच 11-11 ओवर का हुआ था व डकवर्थ लुईस नियम के तहत अफ्रीका को 81 रनों का लक्ष्य मिला था।