WhatsApp के 'No' स्कैम से कैसे सुरक्षित रहें जिससे सेकंड में आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है?
हैदराबाद पुलिस ने लोगों को अनजान नंबरों से आने वाले उन मैसेज के जवाब में 'No' लिखने से बचने की चेतावनी दी है जिनमें बैंक खाते से पैसे कटने का दावा किया जाता है। बचने के लिए बैंक से लेनदेन की पुष्टि करें और किसी भी अनवेरिफाइड ऐप/दस्तावेज़ डाउनलोड न करें। ठगी की पुष्टि होने पर बैंक में शिकायत करें।