WhatsApp को हैक होने से बचाने के लिए ऑन करें यह सेटिंग
वॉट्सऐप हैकिंग अक्सर तब होती है जब कोई ओटीपी या अकाउंट वेरिफिकेशन को एक्सेस कर लेता है। वॉट्सऐप को हैक होने से बचाने के लिए इसमें टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करना होगा। इसके लिए वॉट्सऐप पर सेटिंग में जाकर अकाउंट पर क्लिक करें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑप्शन चुनकर इनेबल करें। 6 डिजिट का पिन बनाएं और एक वैकल्पिक ईमेल भी जोड़ें।