WhatsApp ने जोड़े नए फीचर, अब वॉट्सऐप वेब से कर सकेंगे ग्रुप ऑडियो और वीडियो कॉल
अब यूज़र्स बिना डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए सीधे वॉट्सऐप वेब से वन-ऑन-वन और ग्रुप ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकेंगे। इसके साथ ही स्क्रीन शेयरिंग, रिऐक्शन्स और कॉल हिस्ट्री के लिए एक अलग कॉल्स टैब भी ब्राउज़र-आधारित कॉलिंग में उपलब्ध होगा। यूज़र्स मोबाइल पर चल रही कॉल को वॉट्सऐप वेब पर भी ट्रांसफर कर सकेंगे। नए फीचर्स धीरे-धीरे रोल-आउट हो रहे हैं।