WHO ने की शराब की बोतलों पर कैंसर का वॉर्निंग लेबल लगाने की मांग

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शराब की बोतलों पर भी सिगरेट के बॉक्स की तरह कैंसर का वॉर्निंग लेबल लगाने की मांग की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि सरकारों को उपभोक्ताओं को शराब और कैंसर के बीच संबंध के प्रति सचेत करने और शराब पीने से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए वॉर्निंग लेबल लगाने पर ज़ोर देना चाहिए।