WHO ने बताए कम सोडियम वाले नमक के विकल्प

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कम सोडियम वाले नमक खाने की अपील की है और सामान्य टेबल साल्ट की जगह पोटेशियम युक्त कम सोडियम वाले नमक का इस्तेमाल करने को कहा है। डब्ल्यूएचओ ने नमक के विकल्पों के तौर पर समुद्री शैवाल, हर्ब्स, नींबू का रस, विनेगर, काला नमक या गुलाबी नमक और लहसुन-प्याज पाउडर के इस्तेमाल का सुझाव दिया है।