Wi-Fi इंटरनेट की स्लो स्पीड की समस्या को किस तरह करें दूर?
वाई-फाई इंटरनेट की अच्छी स्पीड के लिए कुछ चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए। राउटर को चारों तरफ दीवार वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए और राउटर से डिवाइस की दूरी अधिक नहीं होनी चाहिए। स्लो स्पीड पर एंटीने के ऐंगल को बदलकर देखना चाहिए और अच्छी स्पीड के लिए राउटर को 24-48 घंटों में 1 बार ज़रूर बंद करना चाहिए।