Wipro में 3% का उछाल, ₹9300 करोड़ की डील पर शेयर में आई तेज़ी
दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने टेमासेक होल्डिंग्स के निवेश वाली सिंगापुर की फूड और एग्री-बिजनेस कंपनी ओलम ग्रुप के साथ 8 वर्षों की एक डील की है। इस डील के चलते सोमवार को इंट्रा-डे में विप्रो के शेयर 3.03% चढ़कर ₹200.70 पर पहुंच गए थे। वहीं, इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू $1 बिलियन से अधिक (₹9,300 करोड़) हो सकती है।