WPL 2025 में प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हुई डिफेंडिंग चैंपियन RCB, 3 टीमें कंफर्म्ड

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ शनिवार को 12-रन से हारने के साथ डिफेडिंग चैंपियंस आरसीबी की टीम डब्ल्यूपीएल-2025 में प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई है। यूपीडब्ल्यू ने डबल्यूपीएल का सर्वाधिक टोटल (225/5) बनाने के बाद आरसीबी को 19.3 ओवरों में 213 रनों पर समेट दिया। दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियसं प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी हैं।