WPL 2026 से ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ियों ने अपना नाम लिया वापस
विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 से दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों एलिस पेरी (आरसीबी) और ऐनाबेल सदरलैंड (डीसी) ने अपना नाम वापस ले लिया है। आरसीबी ने पेरी की जगह सायली सतघरे जबकि डीसी ने सदरलैंड की जगह अलाना किंग को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा तारा नोरिस भी डब्ल्यूपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगी।