WPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने अहम उपलब्धि हासिल की। शेफाली ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में WPL करियर में अपने 1,000 रन पूरे किए हैं और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली WPL इतिहास की चौथी बल्लेबाज़ बनी हैं। शेफाली के WPL के 32 मुकाबले में 1,014 रन हो गए हैं।