मुंबई इंडियंस (एमआई) की ऑल-राउंडर नैट सिवर-ब्रंट रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में 3 रन बनाते ही लीग के इतिहास में 1,000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। ब्रंट ने 29 मैचों में 1027 रन बनाए हैं। वहीं, एमआई ने डीसी को हराकर डब्ल्यूपीएल 2025 का खिताब जीता है।