WPL में मुंंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया

डब्ल्यूपीएल-2026 में शनिवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 50 रनों से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एमआई ने 195/4 का स्कोर बनाया जिसके जवाब में डीसी 145 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। एमआई की ओर से नैट सिवर ब्रंट ने 70 रन और हरमनप्रीत कौर ने 74* रन जड़े।