WPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनीं वैष्णवी शर्मा, चोटिल जी कमलिनी को करेंगी रिप्लेस
डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने भारतीय महिला स्पिनर वैष्णवी शर्मा को ₹30 लाख में अपनी टीम में साइन किया है। वह विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जी कमलिनी की जगह टीम में शामिल की गई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, कमलिनी चोटिल होने के चलते डब्ल्यूपीएल से बाहर हो गई हैं। वैष्णवी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थीं।