WPL में लिज़ेल का फ्लाइंग कैच हुआ वायरल, फैन्स को आई 2007 WC में लेवरॉक के कैच की याद
डब्ल्यूपीएल-2026 में शनिवार को डीसी की विकेटकीपर लिज़ेल ली ने एमआई की अमेलिया केर का शानदार फ्लाइंग कैच पकड़ा। फिटनेस आलोचनाओं के बीच लिज़ेल ने पहले एक हाथ से कोशिश की लेकिन अंत में दोनों हाथों से कैच पकड़ा। सोशल मीडिया पर फैन्स को ODI WC 2007 में भारत के खिलाफ ड्वेन लेवरॉक द्वारा पकड़े गए कैच की याद आई।