WWE हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो ने WWE से संन्यास का एलान किया है। 51 वर्षीय रे मिस्टीरियो ने 'सर्वाइवर सीरीज़: वॉरगेम्स' के बाद हुए शो में बताया कि उनका आखिरी मैच 12 जून 2027 को होगा। 1989 में अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत करने वाले मिस्टीरियो तीन बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।