X ने नया कम्युनिकेशन स्टैक और सुरक्षित मेसेजिंग फीचर किया लॉन्च
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X लगातार यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बना रही है। अब कंपनी ने नया कम्युनिकेशन स्टैक पेश किया है जिसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट, मीडिया, फाइल भेजने और ऑडियो-वीडियो कॉल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसकी जानकारी खुद एलन मस्क ने एक पोस्ट में दी है। एक्स का नया कम्युनिकेशन सिस्टम 'बिटकॉइन स्टाइल एन्क्रिप्टेड' पर आधारित है।