Yes Bank का 2024-25 की चौथी तिमाही का मुनाफा 63.3% बढ़ा, घटा नेट NPA

यस बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में ₹738 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 63.3% अधिक है। बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई) सालाना 5.7% की बढ़ोतरी के साथ ₹2,276 करोड़ रही है जबकि नेट एनपीए तिमाही के आधार पर 0.5% से गिरकर 0.3% पर पहुंच गया है।