ZEE एंटरटेनमेंट से डील के बाद रॉकेट बने सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स के शेयर
फिल्ममेकर सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स के शेयर बुधवार को 20% उछलकर ₹97.09 पर पहुंच गए। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज़ के साथ 6 वर्ष के लिए हुए एक समझौते के एलान के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेज़ी देखी गई है। ₹219.28 करोड़ के बाज़ार पूंजीकरण वाली मुक्ता आर्ट्स का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹98.35 है।