ZEE एंटरटेनमेंट ने 2034 तक भारत में FIFA टूर्नामेंट्स के मीडिया अधिकार हासिल कर लिए हैं। इसके तहत FIFA विश्वकप-2026 और 2030 के साथ-साथ 2027 महिला वर्ल्डकप का भी प्रसारण किया जाएगा। वहीं, FIFA विश्वकप-2026 के मैच ज़ी के स्पोर्ट्स चैनलों (यूनाइट8 स्पोर्ट्स-1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स-1HD, यूनाइट8 स्पोर्ट्स-2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स-2HD) पर प्रसारित होंगे जबकि लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 पर उपलब्ध होगी।