Zepto ने फिलहाल टाला अपना IPO, मौजूदा निवेशकों से जुटाएगी ₹1,000 करोड़ से ज़्यादा
रिपोर्ट के मुताबिक, क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto ने फिलहाल अपना IPO टाल दिया है और अब प्री-IPO फंडिंग के ज़रिए मौजूदा निवेशकों से ₹1,000-करोड़ से ज़्यादा जुटाने की तैयारी कर रही है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी की वैल्यूएशन $4-4.2 बिलियन रह सकती है। IPO में मिली वैल्यूएशन और शर्तों से संतुष्ट नहीं होने के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।