inshorts

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पिता ने की विनोद आर्य के नार्को टेस्ट-कॉल डिटेल जांच की मांग

अंकिता भंडारी हत्याकांड में उसके माता-पिता ने आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य का नार्को टेस्ट कराने और कॉल डिटेल की जांच की मांग की है। अंकिता के पिता ने 19-30 सितंबर 2022 की कॉल रिकॉर्ड निकलवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं/CBI जांच आगे नहीं बढ़ती, उत्तराखंड में प्रदर्शन जारी रहेंगे।