पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित प्रैक्टिस मैच में फील्डिंग के दौरान भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल के अंगूठे में चोट लग गई है। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, गिल के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है जिसके चलते उन्हें पहले टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है। बकौल बीसीसीआई, गिल को ठीक होने में 2 हफ्ते का समय लगेगा।