अंग्रेज़ों ने किए थे भगत सिंह के शव के टुकड़े, दो बार किया गया था दाह संस्कार

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च को फांसी देने के बाद अंग्रेज़ों ने उनके शवों के टुकड़े किए थे और सतलुज नदी के किनारे उनमें आग लगाई थी। ग्रामीणों को भनक लगने के बाद शव जला रहे लोग अधजला शव छोड़कर वहां से भाग निकले। अधजले शवों के टुकड़ों को एकत्रित कर दोबारा दाह संस्कार किया गया था।