अंग्रेज़ों को गुप्त सूचना देने वाले भवानी शंकर की हवेली को कहा जाता है 'नमक हराम की हवेली'

चांदनी चौक (दिल्ली) में 'नमक हराम की हवेली' स्थित है। हवेली के मालिक भवानी शंकर खत्री इंदौर के राजा यशवंत राव होलकर के वफादार थे लेकिन बाद में वह अंग्रेज़ों से मिल गए और उन्हें होलकर व मराठा सेना की खुफिया जानकारियां दीं। अंग्रेज़ों ने खत्री को उपहार में यह हवेली दी जिसे लोगों ने 'नमक हराम की हवेली' कहा।