अंग्रेज़ों ने बनाई थी भारत की आर्टिलरी रेजिमेंट, कहा जाता है 'गॉड ऑफ वॉर'
भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट का काम दुश्मन की सेना को बर्बाद करना और दूसरी इन्फेंट्री यूनिट के लिए रास्ता बनाना होता है इसलिए इसको 'गॉड ऑफ वॉर' के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत ब्रिटिश भारतीय सेना की रॉयल इंडियन आर्टिलरी के रूप में हुई जिसे आज़ादी के बाद भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट कहा गया।