अंग्रेज़ ने खरीदा था बेशकीमती हीरों से जड़ा बहादुर शाह ज़फर का ताज, बदले में मिले थे £500

1857 के विद्रोह के बाद बर्मा भेजे गए आखिरी मुगल शासक बहादुर शाह ज़फर के ताज को मेजर रॉबर्ट टाइटलर नामक अंग्रेज़ ने नीलामी में खरीदा था। टाइटलर ने इंग्लैंड की क्वीन के सामने बेशकीमती हीरों से जड़े ताज को पेश किया जिसके बदले उन्हें सिर्फ £500 मिले, इससे वह नाखुश थे। यह ताज लंदन के म्यूज़ियम में रखा है।