अंडों को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं? जानें स्टोर करने का सही तरीका
फ्रंटियर्स इन माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित हुई एक रिसर्च के मुताबिक, अंडों को 25°C पर स्टोर करने से इनमें साल्मोनेला टाइफीम्यूरियम बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के अनुसार, अंडों को 4°C तापमान या इससे कम पर रखना चाहिए व फ्रिज में रखे अंडों को 2 घंटे से अधिक कमरे के तापमान पर नहीं छोड़ना चाहिए।