बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में मोबाइल ऐप 'मास्टर चैट एआई' के ज़रिए 300 से ज़्यादा लोगों से करोड़ों रुपए ठग लिए गए हैं जिसका मास्टरमाइंड अंडा-भजिया बेचने वाला एक दुकानदार है। उसने पहले लोगों से मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराकर रिवॉर्ड के रूप में उन्हें कुछ पैसे दिए जिसके बाद बड़े रिटर्न-प्रॉफिट की स्कीम बताकर उनसे भारी रकम इंवेस्ट कराई।