अंडमान-निकोबार में नॉर्थ सेंटिनल द्वीप के निग्रिटो समुदाय के लोग आज भी बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं रखते हैं। इस जनजाति को अंडमान व निकोबार द्वीप समूह (आदिवासी जनजातियों का संरक्षण) विनियमन, 1956 के तहत संरक्षण दिया गया है इसलिए यहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है और इनकी फोटो लेने या फिल्म बनाने पर भी रोक है।