दम्माम (सऊदी अरब) में हुए एशियाई अंडर-18 ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 11 पदक जीते हैं जिनमें 1 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत के लिए हिमांशु जाखड़ ने जैवलिन थ्रो में पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने 67.57 मीटर दूर भाला फेंककर चीन के लू हाओ (63.45 मीटर) को पीछे छोड़ा है।