अंडरगारमेंट में सोने के बिस्किट छिपाकर यांगून से भारत आई महिला यात्री, पकड़ी गई
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अंडरगारमेंट में सोने के बिस्किट छिपाकर यांगून (म्यांमार) से आई एक महिला यात्री को पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि महिला को ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश करते समय रोका गया और तलाशी में उसके अंडरगारमेंट से 997.5 ग्राम वज़न के सोने के 6 बिस्किट बरामद हुए हैं।