सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें जापान के पर्यटक बताए जा रहे कुछ लोग वाराणसी के एक घाट पर अंडरगारमेंट्स और सैंटा हैट पहने दिख रहे हैं। वीडियो में स्थानीय लोग पर्यटकों से माफी मंगवाते दिखे और एक पर्यटक हाथ जोड़कर माफी मांगता नज़र आया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को आपसी गलतफहमी से जुड़ा बताया है।