अंतरिक्ष में अगर ज़ोर से चिल्लाएं तो क्या होगा? कहां तक पहुंचेगी हमारी आवाज़?

अगर आप अंतरिक्ष में ज़ोर से चिल्लाएंगे तो आपकी आवाज़ कहीं भी नहीं पहुंचेगी क्योंकि वहां वैक्यूम होता है यानी हवा या कोई माध्यम मौजूद नहीं होता। ध्वनि को एक से दूसरी जगह पहुंचने के लिए माध्यम चाहिए होता है जो पृथ्वी पर वायुमंडल से होता है। अंतरिक्ष में जाने वाले अंतरिक्ष यात्री रेडियो संचार उपकरणों से बात करते हैं।