इसरो का PSLV-C62 मिशन फेल होने के साथ ही देश के अहम जासूसी सैटेलाइट अन्वेषा समेत 16 सैटेलाइट अंतरिक्ष में गुम हो गए। खराब/पुराने सैटेलाइट्स को 2 तरीके से निपटाया जाता है। लो अर्थ ऑर्बिट में छोटे सैटेलाइट्स हवा के घर्षण से 5-25 साल में खुद खत्म हो जाते हैं जबकि बड़े सैटेलाइट्स को नियंत्रित तरीके से गिराया जाता है।