इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि अंतरिक्ष एजेंसी गगनयान मिशन को लेकर सावधानी बरत रही है और वह नहीं चाहती कि बोइंग स्टारलाइनर के साथ जो हुआ वह गगनयान के साथ हो। दरअसल, स्टारलाइनर से 5-जून को स्पेस में गईं अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर, स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी आने के कारण अब तक वहीं फंसे हैं।